facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मॉल को डिलीवरी साझेदारों के प्रति ‘अधिक मानवीय’ होने की जरूरत: Zomato CEO

Advertisement

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने कंपनी के लिए ऑर्डर लेने वाले डिलीवरी प्रतिनिधि के रूप में अपने अनुभव को साझा किया।

Last Updated- October 07, 2024 | 6:25 AM IST
Zomato
Representative image

ऑनलाइन ऑर्डर पर खानपान के उत्पाद पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने रविवार को कहा कि मॉल को ‘डिलीवरी पार्टनर (ऑर्डर पर खान-पान के उत्पाद पहुंचाने वाले प्रतिनिधि) के प्रति अधिक मानवीय’ होने की जरूरत है।

उन्होंने जोमैटो के लिए ऑर्डर लेने वाले डिलीवरी प्रतिनिधि के रूप में अपने अनुभव को साझा किया।

सोशल मीडिया पोस्ट पर अपना अनुभव साझा करते हुए गोयल ने कहा, “अपने दूसरे ऑर्डर के दौरान, मुझे एहसास हुआ कि हमें सभी डिलीवरी साझेदारों के लिए काम करने की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मॉल के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। …और मॉल को भी डिलीवरी साझेदारों के प्रति ज़्यादा मानवीय होने की ज़रूरत है। आप क्या सोचते हैं?” उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, “हम हल्दीराम से ऑर्डर लेने गुरुग्राम के एंबियंस मॉल पहुंचे। हमें दूसरे प्रवेश द्वार से जाने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में पता चला कि वे मुझे सीढ़ियों से जाने के लिए कह रहे हैं। डिलीवरी पार्टनर के लिए कोई लिफ्ट तो नहीं है, यह सुनिश्चित करने के लिए हम फिर से मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर गए।” गोयल ने कहा कि वह सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर गए तो उन्हें पता चला कि डिलीवरी साझेदार मॉल में प्रवेश नहीं कर सकते और उन्हें ऑर्डर प्राप्त करने के लिए सीढ़ियों पर इंतजार करना पड़ता है।

जोमैटो के सीईओ ने कहा, “अपने साथी डिलीवरी साझेदारों के साथ मौज-मस्ती की और उनसे बहुमूल्य प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त कीं।” उन्होंने कहा कि जब सीढ़ी के सुरक्षाकर्मी वहां से हटे तो वह अंततः ऑर्डर लेने के लिए अंदर घुसने में सफल हो गए।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 6:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement