facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Serums के अधिग्रहण की दौड़ में Mankind Pharma सबसे आगे, 1.5 अरब डॉलर में हो सकती है डील

Advertisement

निजी इक्विटी फर्म एडवेंट (Advent), जिसने 2019 में भारत सीरम्स में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी, निवेशकों को नकदी वापस करने के लिए बाहर निकलने की योजना बना रही है।

Last Updated- July 25, 2024 | 3:33 PM IST
Mankind Pharma pledges stake in Bharat Serums मैनकाइंड फार्मा ने भारत सीरम्स का हिस्सा गिरवी रखा

मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड (Mankind Pharma Ltd) भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स लिमिटेड (Bharat Serums & Vaccines Ltd) का अधिग्रहण करने की दौड़ में सबसे आगे है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील लगभग 1.5 अरब डॉलर में पूरी हो सकती है।

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि मैनकाइंड फार्मा, एडवेंट इंटरनेशनल से भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स लिमिटेड में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के बातचीत कर रही है। इस डील को लेकर चर्चा एडवांस स्टेज में है। सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ हफ्तों में इस डील की घोषणा हो सकती है। बता दें कि मैनकाइंड फार्मा के पास मैनफोर्स कंडोम्स और प्रेगा न्यूज़ प्रेग्नेंसी टेस्ट जैसे ब्रांड्स भी हैं।

भारत सीरम्स से बाहर निकलना चाहती है एडवेंट

रिपोर्ट में कहा गया कि निजी इक्विटी फर्म एडवेंट (Advent), जिसने 2019 में भारत सीरम्स में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी, निवेशकों को नकदी वापस करने के लिए बाहर निकलने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि चर्चाएं चल रही हैं और बातचीत विफल हो भी सकती है या कोई और नया खरीदार उभरकर सामने आ सकता है। एडवेंट और भारत सीरम्स के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मैनकाइंड फार्मा ने टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

Also read: पूंजीगत लाभ कर में बदलाव अनुपालन को आसान बनाने के लिए: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

Mankind Pharma के शेयरों में आई 2 फीसदी की तेजी

गुरुवार को ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के बाद BSE पर, मैनकाइंड फार्मा के शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ 2148.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे है। इस वर्ष कंपनी के शेयरों में लगभग 6.5 फीसदी और पिछले 12 महीनों में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है।

भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स लिमिटेड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी की स्थापना साल 1971 में हुई थी। बायोफार्मास्युटिकल कंपनी भारत सीरम्स का मुंबई में एक अनुसंधान और विकास केंद्र है, जिसमें 100 से अधिक वैज्ञानिक हैं।  इसके ऑपरेशन 70 से अधिक देशों में फैले हुए हैं, साथ ही जर्मनी, फिलीपींस और अमेरिका में इसकी सहायक कंपनियां हैं।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement