facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mankind Pharma Q1 results: 17% गिरा मुनाफा, महिला स्वास्थ्य पोर्टफोलियो के अधिग्रहण की मंजूरी

Advertisement

बीएसई पर मैनकाइंड फार्मा के शेयर गुरुवार को 0.28 प्रतिशत गिरावट के साथ 2,567.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Last Updated- July 31, 2025 | 7:30 PM IST
Mankind Pharma made a strong entry; The stock jumped 32 percent on the very first day, trading at a premium

मैनकाइंड फार्मा ने जून तिमाही के लिए 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 445 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 538 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून 2025 के दौरान परिचालन से राजस्व बढ़कर 3,570 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,868 करोड़ रुपये था।

कंपनी के बोर्ड ने 1,000 करोड़ रुपये तक के निर्गम के माध्यम से कोष जुटाने को मंजूरी दी है, जिसमें कमर्शियल पेपर जैसे अनसिक्योर्ड फंडिंग इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं, जिसे एक या एक से अधिक किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा, मैनकाइंड फार्मा के बोर्ड ने 2025-26 के लिए प्रति शेयर ₹1 के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।

Also Read: HUL Q1FY26 Results: मुनाफा 6% बढ़कर 2,768 करोड़ पर पहुंचा, शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ने भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स लिमिटेड के ब्रांडेड जेनेरिक व्यवसाय (महिला स्वास्थ्य पोर्टफोलियो) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है, जो स्लंप सेल के तहत “गोइंग कंसर्न” के आधार पर किया जाएगा। 

बीएसई पर मैनकाइंड फार्मा के शेयर गुरुवार को 0.28 प्रतिशत गिरावट के साथ 2,567.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। कंपनी का कहना है कि नए अधिग्रहण और वित्त जुटाने के फैसले से कंपनी के विस्तार को गति मिलेगी और शेयरधारकों को भी लाभ होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement