facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Marelli Acquisition: मारेली होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारी में संवर्धन

Advertisement

4.2 अरब डॉलर के कर्ज पर डील की कोशिश, केकेआर की हिस्सेदारी खत्म होगी, मदरसन बन सकता है वैश्विक टॉप सप्लायर

Last Updated- May 26, 2025 | 6:57 AM IST
Samvardhan Madrasan's margins will remain low; Share fell 23%, impact of weak quarterly results संवर्द्धन मदरसन का मार्जिन रहेगा कमतर; शेयर 23% गिरा, कमजोर तिमाही नतीजों का असर

भारत में वाहन-पुर्जों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता Motherson Group जापान की मारेली होल्डिंग्स को खरीदने के लिए पेशकश की तैयारी कर रहा है। मामले के जानकार लोगों ने बताया कि समूह सोमवार को अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म केकेआर ऐंड कंपनी को अपना प्रस्ताव देगा।

सूत्र ने कहा कि इस पेशकश के मारेली के ऋणदाताओं के पास जाने की उम्मीद है जिनमें जापानी बैंकों का समूह भी शामिल है। इन बैंकों के पास कंपनी के 4.2 अरब डॉलर के ऋण का बड़ा भारी हिस्सा है और ऋण में कटौती करने पर उनकी सहमति जरूरी है।

नाम नहीं बताने की शर्त पर सूत्र ने कहा कि अधिकांश ऋणदाता इस सौदे के पक्ष में हैं। सूत्र ने बताया कि इस सौदे में मदरसन समूह 20 सेंट प्रति डॉलर की दर से कर्ज खरीदेगा जबकि केकेआर अपनी पूरी इक्विटी को बट्टे खाते डाल देगा। हालांकि चल रही बातचीत पर केकेआर ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। इस बारे में मदरसन को भेजे गए ईमेल का भी कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें…स्टील की चमक लौट रही है, विस्तार की रफ्तार तेज करेंगे: जयंत आचार्य, JSW स्टील

केकेआर के कैलसोनिक कांसेई और मैग्नेटी मारेली के विलय के बाद 2019 में मारेली की स्थापना की गई थी। सूत्र ने कहा कि जापानी इकाई के आर्थिक संकटों से जूझने पर केकेआर ने साल 2022 में अपना 2 अरब डॉलर का निवेश रद्द कर दिया और नई पूंजी 65 करोड़ डॉलर का निवेश किया। मारेली के प्रदर्शन में तब से सुधार हुआ है, मार्जिन में सुधार के संकेत दिख रहे हैं मगर इसका नकदी प्रवाह अभी भी ऋण चुकाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

कहा जा रहा है कि मिजुहो बैंक के नेतृत्व में जापानी ऋणदाताओं के पास मारेली के बकाया ऋण का लगभग आधा हिस्सा है जबकि शेष हिस्सेदारी अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं के पास है। इस क्षेत्र पर नजर रखने वाले एक विश्लेषक ने बताया कि अगर मदरसन इसका अधिग्रहण कर लेता है तो वह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी, जिससे कंपनी दुनिया के शीर्ष वाहन पुर्जा आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो जाएगी। मारेली निसान मोटर कंपनी और स्टेलेंटिस जैसी अन्य वैश्विक वाहन निर्माताओं की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। जापानी इकाई और केकेआर ने लागत कम करने के लिए कंपनी की विनिर्माण इकाइयों का हिस्सा दूसरे देशों में निर्यात करने की कोशिश की लेकिन ऋणदाताओं ने उनके प्रयासों को रोक दिया।

 

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 6:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement