facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दिसंबर तिमाही में कंपनियों का मार्जिन घटकर 16.3 प्रतिशत पर पहुंचा: ICRA

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 5:55 PM IST
ICRA

रेटिंग एजेंसी ICRA ने सोमवार को कहा कि भारतीय कंपनियों का परिचालन लाभ मार्जिन दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 2.37 प्रतिशत घटकर 16.3 प्रतिशत पर आ गया।

इक्रा रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि मुद्रास्फीति बढ़ने और बढ़ती ऊर्जा लागत से कंपनियों के लाभ मार्जिन पर असर पड़ा है। हालांकि, सितंबर तिमाही की तुलना में इन कंपनियों का परिचालन लाभ मार्जिन 1.80 प्रतिशत बढ़ा है।

ICRA ने कहा कि निकट अवधि में कीमतें बढ़ने और उत्पादन लागत में कमी आने से कंपनियों के मार्जिन में सुधार आ सकता है लेकिन भू-राजनीतिक तनाव, मंदी से जुड़ी चिंताओं और विदेशी मुद्रा की उठापटक से जोखिम बना रहेगा।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में वित्तीय क्षेत्र से इतर कंपनियों का राजस्व 17.2 प्रतिशत बढ़ा, जो कि उम्मीद के अनुरूप ही था। इनमें होटल, तेल एवं गैस, वाहन, एयरलाइन और बिजली क्षेत्र की कंपनियों ने बाजी मारी।

रेटिंग एजेंसी की क्षेत्र प्रमुख श्रुति थॉमस ने कहा, ‘‘भारतीय कंपनियों की स्थिति ऊर्जा लागत, विकसित बाजारों में मंदी से उपजे दबाव और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के असर जैसे बिंदुओं पर निर्भर करेगी।’’

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement