facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में आई 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट; Infosys, HDFC Bank, TCS रहे टॉप लूजर

Advertisement

10 बड़ी कंपनियों में से 8 को पिछले हफ्ते अपने बाजार मूल्यांकन में 1,06,991.42 करोड़ रुपये के घाटे का सामना करना पड़ा। इनमें से IT प्रमुख Infosys, Tata Consultancy Services और HDFC Bank को सबसे ज्यादा घाटा हुआ।

Last Updated- January 08, 2023 | 11:16 AM IST

10 बड़ी कंपनियों में से 8 को पिछले हफ्ते अपने बाजार मूल्यांकन में 1,06,991.42 करोड़ रुपये के घाटे का सामना करना पड़ा। इनमें से IT प्रमुख Infosys, Tata Consultancy Services और HDFC Bank को सबसे ज्यादा घाटा हुआ।

पिछले हफ्ते Sensex में 940.37 अंक यानी 1.55 फीसदी की गिरावट आई थी। जिसके बाद इन बड़ी कंपनियों के मूल्यांकन में भारी गिरावट देखने को मिली।

Hindustan Unilever और Life Insurance Corporation of India को छोड़कर, आठ फर्मों के बाजार पूंजीकरण (MCap) में भारी गिरावट आई।

Infosys का बाजार मूल्यांकन 25,185.37 करोड़ रुपये गिरकर 6,09,687.79 करोड़ रुपये पर आ गया, जोकि टॉप 10 फर्मों में सबसे अधिक है।

HDFC Bank का MCap 18,375.41 करोड़ रुपये घटकर 8,89,130 ​​करोड़ रुपये रह गया।

Tata Consultancy Services (TCS) का मूल्यांकन 17,289.02 करोड़ रुपये घटकर 11,75,287.30 करोड़ रुपये हो गया। जबकि ICICI Bank का मूल्यांकन 14,447.69 करोड़ रुपये घटकर 6,07,140.65 करोड़ रुपये रह गया।

State Bank of India का बाजार पूंजीकरण 11,245.01 करोड़ रुपये घटकर 5,36,012.18 करोड़ रुपये रह गया।

HDFC का मूल्यांकन 7,419.45 करोड़ रुपये घटकर 4,74,018.02 करोड़ रुपये। वहीं Reliance Industries Limited का मूल्यांकन 7,408.2 करोड़ रुपये घटकर 17,16,571.25 करोड़ रुपये रह गया।

Bharti Airtel का बाजार पूंजीकरण 5,621.27 करोड़ रुपये घटकर 4,43,356.45 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, LIC ने 14,105.09 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 4,47,114.09 करोड़ रुपये हो गया।

Hindustan Unilever का MCap 4,053.05 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,489.67 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार मूल्यांकन में गिरावट के बाद भी Reliance Industries पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में TCS, HDFC Bank, Infosys, ICICI Bank, Hindustan Unilever, State Bank of India, HDFC, LIC और Bharti Airtel का स्थान है।

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement