facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप की दस कंपनियों का मार्केट वैल्यूएशन करीब एक माह में 11.62 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 7:46 PM IST
Adani Total Gas

स्टॉक मार्केट में कमजोर रूख के बीच अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को बड़ी गिरावट आई। ग्रुप की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

ग्रुप की दस सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन (market valuation) बुधवार को 51,294.04 करोड़ रुपये घट गया। बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 10.43 प्रतिशत टूटकर 1,404.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11.94 प्रतिशत टूटकर 1,381.05 रुपये तक आ गया था।

अदाणी पोर्ट्स का शेयर 6.25 प्रतिशत, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटल गैस…सभी के शेयर पांच प्रतिशत नीचे आ गए। अदाणी ग्रीन एनर्जी में 4.99 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 4.99 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स में 4.92 प्रतिशत की गिरावट आई। एनडीटीवी 4.13 प्रतिशत तथा एसीसी 3.97 प्रतिशत नुकसान में रहा।

सुबह के कारोबार में ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट पर पहुंच गये थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 927.74 अंक या 1.53 प्रतिशत के नुकसान से 59,744.98 अंक पर आ गया।

अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। इस रिपोर्ट में ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

24 जनवरी से सभी दस सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट वैल्यूएशन 11,62,030.29 करोड़ रुपये घटा

इस रिपोर्ट के आने के बाद, 24 जनवरी से सभी दस सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 11,62,030.29 करोड़ रुपये घट गया है।

इक्विटी ब्रोकिंग कंपनी स्टॉकबॉक्स में मुख्य तकनीकी विश्लेषक रोहन शाह ने कहा, ‘‘अदाणी ग्रुप का बाजार पूंजीकरण करीब 25 लाख करोड़ रुपये से 70 फीसदी घटकर 7.55 लाख करोड़ रुपये रह गया है।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement