facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बुकिंग बढ़ाने के लिए मैरियट इंटरनैशनल ने फ्लिपकार्ट से मिलाया हाथ

Advertisement

अगले साल के अंत तक मैरियट इंटरनैशनल दोगुने शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करेगी। फिलहाल यह भारत में 159 होटलों के पोर्टफोलियो के साथ 40 शहरों में मौजूद है।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:20 PM IST
Marriott International sets up its first Global Capability Center in Hyderabad, plans to create 300 jobs by 2025 मैरियट इंटरनैशनल ने हैदराबाद में अपना पहला ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर स्थापित किया, 2025 तक 300 नौकरियों की योजना

वैश्विक होटल श्रृंखला मैरियट इंटरनैशनल ने अपनी बुकिंग बढ़ाने के लिए बुधवार से भारत में 70 करोड़ से ज्यादा सदस्यों वाला दोहरा लॉयल्टी कार्यक्रम शुरू करने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। साथ ही यह ई-कॉमर्स दिग्गज देश के पर्यटन उद्योग में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है। मैरियट इंटरनैशनल के एशिया प्रशांत (चीन को छोड़कर) के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जॉन टूमी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ वर्चुअल बातचीत में कहा कि यात्रा में वृद्धि इस साझेदारी को आगे बढ़ाने वाले प्राथमिक कारणों में से एक है, क्योंकि इससे इसकी खपत दर में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘भारत में घरेलू और विदेशी यात्राओं में तेजी भारतीय बाजार में इस साझेदारी का एक बड़ा कारण है।’ उन्होंने कहा कि अगले साल के अंत तक मैरियट इंटरनैशनल दोगुने शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करेगी। फिलहाल यह भारत में 159 होटलों के पोर्टफोलियो के साथ 40 शहरों में मौजूद है। इनकी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस साझेदारी के जरिये मैरियट बॉनवॉय (मैरियट इंटरनैशनल का लॉयल्टी कायक्रम) और फ्लिपकार्ट सुपरकॉइन (फ्लिपकार्ट का लॉयल्टी कार्यक्रम) के भारत में सदस्य सहजता से पॉइंट अर्जित कर सकते हैं और उनकी अदला-बदली कर सकते हैं। 

 

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement