facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti auto sales: मारुति ने दर्ज किया सबसे ऊंची मासिक बिक्री का आंकड़ा, सितंबर में बेचे 1,81,343 वाहन

Advertisement

Maruti की कुल बिक्री अप्रैल-सितंबर के दौरान पहली बार 10 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है।

Last Updated- October 01, 2023 | 6:05 PM IST

Maruti auto sales: देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की सितंबर में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 1,81,343 इकाई रही, जो उसका एक महीने में बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मारुति की अप्रैल-सितंबर के दौरान कुल बिक्री पहली बार 10 लाख यूनिट के पार

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने सितंबर, 2022 में 1,76,306 कारों की थोक बिक्री की थी। MSI ने बयान में कहा, “पिछले महीने घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 1,50,812 इकाई हो गई, जो सितंबर, 2022 में 1,48,380 इकाई थी।”

कंपनी की कुल बिक्री अप्रैल-सितंबर के दौरान पहली बार 10 लाख इकाई के आंकड़े को पार कर गई है। MSI ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 10,50,085 वाहन डीलरों को भेजे, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,85,326 वाहन बेचे थे।

ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 65 फीसदी घटी

कंपनी ने कहा कि सितंबर में उसकी शुरुआती स्तर की कारों- ऑल्टो और एस-प्रेसो की 10,351 इकाइयों की बिक्री हुई, जो पिछले साल सितंबर के 29,574 से 65 प्रतिशत कम है। कॉम्पेक्ट कारों की बिक्री भी सितंबर में घटकर 68,542 इकाई रह गई, जो पिछले साल इस महीने में 72,176 इकाई थी। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री हालांकि 82 प्रतिशत उछाल के साथ 59,271 इकाई हो गई, जो पिछले साल सितंबर में 32,574 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि उसने सितंबर में 22,511 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल सितंबर में निर्यात का आंकड़ा 21,403 वाहन का रहा था।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 5:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement