facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Quarter result: सुजूकी के रेवेन्यू में मारुति का योगदान सबसे ज्यादा

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 7:18 PM IST
Maruti Suzuki

मूल कंपनी सुजूकी मोटर कॉर्प के बिक्री राजस्व में मारुति सुजूकी का योगदान अप्रैल-दिसंबर (2022-23) में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को घोषित सुजूकी मोटर कॉर्प के नतीजे के मुताबिक, वैश्विक राजस्व में मारुति की हिस्सेदारी अप्रैल-​दिसंबर 2021-22 के 33.42 फीसदी के मुकाबले बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल-दिसंबर की अवधि में 40.93 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पहले का सर्वोच्च स्तर वित्त वर्ष 18 में देखा गया था जब मारुति की हिस्सेदारी 37.14 फीसदी रही थी।

सुजूकी मोटर ने नतीजे में कहा है, भारत में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बिक्री बढ़ी क्योंकि तब लॉकडाउन व सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण डीलरों के पास उपलब्धता पर असर पड़ा था।

इसमें कहा गया है, भारत में यूटिलिटी वाहन क्षेत्र में 21.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह नई एसयूवी ​ब्रेजा व ग्रांड विटारा की पेशकश थी। हम भारत में सीएनजी वाहनों के प्रसार पर ध्यान दे रहे हैं। भारत के सीएनजी कार बाजार में मारुति की हिस्सेदारी अप्रैल-दिसंबर (वित्त वर्ष 2022) में 73 फीसदी रही।

सुजूकी मोटर ने मंगलवार को भारत के लिए बढ़त परिदृश्य के अपने बयान में बदलाव नहीं किया। पिछले साल नवंबर में दूसरी तिमाही के नतीजे की घोषणा करते समय कंपनी ने कहा था कि भारत में ऑटोमोबाइल यूनिट बिक्री वित्त वर्ष 23 में एक साल पहले के मुकाबले 21 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।

सभी अहम बाजारों में बढ़त के लिहाज से भारत सुजूकी मोटर के लिए सबसे आकर्षक रहा है। एसएमसी ग्लोबल ऑटोमोबाइल की यूनिट बिक्री इस वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 13.4 फीसदी बढ़कर 22.1 लाख हो गई। दूसरी ओर भारत में कंपनी की ऑटोमोबाइल यूनिट बिक्री इस अवधि में 25.9 फीसदी बढ़कर 12 लाख यूनिट हो गई।

इस वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान घरेलू बाजार जापान में एसएमसी की ऑटोमोबाइल बिक्री 10.2 फीसदी बढ़ी, वहीं यूरोप में इसमें 35 फीसदी की गिरावट आई। एशियाई देशों मसलन पाकिस्तान, इंडोनेशिया और थाइलैंड में भी उसकी बिक्री घट गई।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement