facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति ने पेश किया सुपर कैरी का नया मॉडल, बढ़ेगा हल्के माल ढुलाई वाले वाहन क्षेत्र में दबदबा

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:39 PM IST
Maruti launches upgraded Super Carry to boost presence in LCV segment

मारुति सुजूकी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के दबदबे वाले हल्के वा​णि​ज्यिक वाहन (LCV) सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए आज अपनी सुपर कैरी का उन्नत मॉडल पेश किया।

वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 के दौरान LCV (माल ढुलाई वाले) सेगमेंट में अ​धिक वृद्धि देखी गई है। सायम के आंकड़ों के अनुसार, ​वित्त वर्ष 23 में LCV (माल ढुलाई वाले) की घरेलू बिक्री 18.44 प्रतिशत तक बढ़कर 5,59,150 वाहन हो गई। वित्त वर्ष 22 के दौरान इस सेगमेंट की वृद्धि दर 15.22 प्रतिशत थी।

मारुति ने सोमवार को कहा कि उसकी नई सुपर कैरी अब 1.2 लीटर उन्नत के-सीरीज डुअल जेट चार सिलेंडर इंजन से संचालित होगी। कंपनी ने कहा कि यह नया इंजन पांच रफ्तार वाले मैनुअल ट्रांसमिशन से युक्त है जो बेहतर ग्रेडेबिलिटी प्रदान करता है।

वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 के दौरान मारुति की सुपर कैरी की बिक्री वृद्धि कम रही। कंपनी ने वित्त वर्ष 23 में 38,006 वाहनों की बिक्री की, जिसमें 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 22 में यह वृद्धि दर 14.4 प्रतिशत थी।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति LCV (माल ढुलाई) वाले सेगमेंट में छोटी भागीदार है। वित्त वर्ष 23 के दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा इस सेगमेंट में 43 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बाजार की अग्रणी कंपनी रही है। वित्त वर्ष 23 के दौरान LCV सेगमेंट में 1,99,682 वाहनों की बिक्री करने वाली टाटा मोटर्स ने 35.71 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी दर्ज की।

मारुति सुजूकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजूकी का हमेशा ऐसे उत्पादों की पेशकश करने में विश्वास रहा है, जो ग्राहकों की अपेक्षाओं से अधिक हों। भारतीय मिनी-ट्रक ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए निर्मित सुपर कैरी वर्ष 2016 में पेश किए जाने के बाद से 1.5 लाख से अधिक वाहन बिक्री के साथ वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में भली-भांति स्वीकार की गई है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement