facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Q4 Results: मारुति ने चौथी तिमाही में कमाया 2,671 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 4:09 PM IST
Maruti Suzuki

Maruti Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही (Fourth Quater) में 42 प्रतिशत बढ़कर 2,671 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि बिक्री में सुधार, प्राप्तियां बेहतर रहने और अनुकूल विदेशी मुद्रा विनिमय गतिविधियों से उसका मुनाफा बढ़ा है। MSI ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 1,876 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

कंपनी की बीती तिमाही में नेट बिक्री 26,749 करोड़ से बढ़कर 32,060 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एमएसआई का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 8,211 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 3,879 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की नेट बिक्री भी 88,330 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,17,571 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 8,475 रुपये पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement