facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki का चालू वित्त वर्ष में 6 लाख सीएनजी गाड़ियां बेचने का लक्ष्य

Advertisement

Maruti के अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने बुधवार को अपने सीएनजी मॉडल उत्पादों का विस्तार करते हुए अपनी प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट को एस-सीएनजी के साथ बाजार में उतारा।

Last Updated- September 12, 2024 | 1:41 PM IST
Maruti Suzuki
Representative image

प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) चालू वित्त वर्ष (2024-25) में लगभग छह लाख सीएनजी वाहन बेचने की योजना बना रही है। यह पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ने बुधवार को अपने सीएनजी मॉडल उत्पादों का विस्तार करते हुए अपनी प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट को एस-सीएनजी के साथ बाजार में उतारा।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “चालू वित्त वर्ष में हमारा लक्ष्य करीब छह लाख सीएनजी गाड़ियां बेचने का है। पिछले साल हमने करीब 4.77 लाख सीएनजी वाहनों की बिक्री की थी।”

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि में वाहन प्रमुख ने अब तक 2.21 लाख गाड़ियां बेची हैं। नई स्विफ्ट तीन वेरिएंट में आती है और इनकी कीमत क्रमशः 8.19 लाख रुपये, 8.46 लाख रुपये और 9.19 लाख रुपये है। बनर्जी ने कहा कि एस-सीएनजी ट्रिम्स 32.85 किमी/किलोग्राम की ईंधन दक्षता प्रदान करती है।

उन्होंने कहा, “कंपनी ने 2010 में भारत में सीएनजी वाहनों के उत्पादन का बीड़ा उठाया था। तब से लेकर अब तक हमने 20 लाख से ज्यादा एस-सीएनजी वाहन बेचे हैं, जिससे कार्बनडाई ऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में 20 लाख टन की महत्वपूर्ण कमी आई है।”

बनर्जी ने कहा कि कंपनी अब सीएनजी प्रौद्योगिकी वाले 14 मॉडल पेश करती है। बनर्जी ने कहा, “पिछले वित्त वर्ष में यात्री वाहन श्रेणी में हमारी सीएनजी बिक्री में 2022-23 की तुलना में 46.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और 2010 से लगभग 28 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की गई।”

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 1:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement