facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Maruti Suzuki ने कुछ वाहनों के लिए Bharat-NCAP सुरक्षा रेटिंग का किया आवेदन

Advertisement

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहले कहा था इस प्रणाली को अनिवार्य नियमों से परे सड़क व वाहन सुरक्षा मानकों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

Last Updated- April 10, 2024 | 2:34 PM IST
Maruti Suzuki
Representative Image

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने कुछ वाहनों के लिए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत-एनसीएपी) सुरक्षा रेटिंग के लिए आवेदन किया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स की एसयूवी सफारी और हैरियर भारत-एनसीएपी के तहत वयस्क तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा रेटिंग पाने वाले पहले वाहन थे। इन्हें पिछले साल यह रेटिंग दी गई थी। एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग दी गई थी।

सरकार ने पिछले साल अगस्त में मोटर वाहन के लिए भारत का अपना व स्वतंत्र सुरक्षा प्रदर्शन मूल्यांकन प्रोटोकॉल ‘भारत-एनसीएपी’ पेश किया था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहले कहा था इस प्रणाली को अनिवार्य नियमों से परे सड़क व वाहन सुरक्षा मानकों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सरकार चालू वित्त वर्ष में राजमार्ग निर्माण माप पद्धति को ‘सड़क किलोमीटर’ से ‘लेन किलोमीटर’ में बदलने पर विचार कर रही है क्योंकि सरकार का ध्यान अब अधिक एक्सप्रेसवे बनाने पर केंद्रित हो गया है जो कम से कम चार लेन के हों।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और चौड़ीकरण की प्रगति को मापने के लिए रैखिक लंबाई पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement