facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मारुति सुजूकी ने खरखौदा प्लांट की दूसरी यूनिट शुरू की, सालाना क्षमता 26.5 लाख वाहन पहुंची

Advertisement

कंपनी ने बताया कि उसका गुरुग्राम संयंत्र सालाना 5 लाख वाहन, मानेसर संयंत्र 9 लाख वाहन, हंसलपुर प्लांट 7.5 लाख और खरखौदा संयंत्र 5 लाख वाहनों का उत्पादन कर सकता है

Last Updated- May 18, 2026 | 10:12 PM IST
Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया ने सोमवार को हरियाणा के खरखौदा संयंत्र की दूसरी यूनिट में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। इस यूनिट की सालाना उत्पादन क्षमता 2,50,000 वाहन है। पहली यूनिट हर साल 2,50,000 वाहनों का उत्पादन कर सकती है और उसने फरवरी 2025 में उत्पादन शुरू किया था।

मारुति सुजूकी की अब कुल सालाना निर्माण क्षमता 26.5 लाख वाहन है, जो इसके चार संयंत्रों से जुड़ी हुई है। कंपनी ने बताया कि उसका गुरुग्राम संयंत्र सालाना 5 लाख वाहन, मानेसर संयंत्र 9 लाख वाहन, हंसलपुर प्लांट 7.5 लाख और खरखौदा संयंत्र 5 लाख वाहनों का उत्पादन कर सकता है।

उसने बताया, ‘एक बार पूरी तरह से चालू हो जाने पर खरखोदा संयंत्र सुजूकी के सबसे बड़े चार-पहिया वाहन विनिर्माण केंद्रों में से एक होगा जिसकी सालाना क्षमता 10 लाख वाहन बनाने की होगी।’ फिलहाल, खरखोदा संयंत्र में मारुति सुजूकी के सिर्फ दो मॉडल ब्रेजा और विक्टोरिस बनाए जा रहे थे। इस साल की शुरुआत में, एमएसआईएल ने वित्त वर्ष 2027 तक अपनी सालाना उत्पादन क्षमता में 5 लाख वाहन बढ़ोतरी की योजना के बारे में बताया था।

28 अप्रैल को एमएसआईएल के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा था कि कंपनी की वृद्धि मांग के बजाय निर्माण क्षमता की कमी के कारण बाधित हो रही है।

Advertisement
First Published - May 18, 2026 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement