facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki को 2030 तक अपने निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने जापान को अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फ्रॉन्क्स का निर्यात शुरू किया है।

Last Updated- September 10, 2024 | 3:05 PM IST
Maruti Suzuki
Representative image

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने मंगलवार को कहा कि कंपनी 2030 तक अपने विदेशी निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद कर रही है।

उद्योग निकाय सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के 64वें वार्षिक सत्र में उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी के निर्यात में ‘‘कई गुना वृद्धि’’ देखने को मिलेगी। ताकेउची ने कहा, ‘‘ ऐसी कोई वजह मौजूद नहीं है कि भारत को वैश्विक व्यापार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य नहीं रखना चाहिए। मारुति सुजुकी के रूप में, मैं आपको बता सकता हूं कि हम प्रतिशत वृद्धि के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि वृद्धि को कई गुना करने के संदर्भ में बात कर रहे हैं। इसलिए, आज भारत से हमारा निर्यात चार साल पहले की तुलना में तीन गुना है। इतना ही नहीं, आज से करीब छह साल बाद हमारा निर्यात आज की तुलना में तीन गुना हो जाएगा।”

उन्होंने कहा कि कंपनी पहले से ही कुछ वाहनों को जापान को निर्यात कर रही है। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने जापान को अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फ्रॉन्क्स का निर्यात शुरू किया है। गुजरात के पिपावाव बंदरगाह से 1,600 से अधिक वाहनों की पहली खेप जापान के लिए रवाना हुई। फ्रॉन्क्स जापान में पेश होने वाली कंपनी की पहली एसयूवी है। गहन स्थानीयकरण का समर्थन करते हुए उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण कलपुर्जों के आयात पर निर्भरता कम करने पर भी जोर दिया।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 3:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement