facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki को ‘ऑटो गियर शिफ्ट’ वाले वाहनों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 25, 2022 | 1:31 PM IST
Maruti Suzuki

भारत के शहरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मारुति सुजुकी इंडिया को अगले साल ‘ऑटो गियर शिफ्ट’ वाले वाहनों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने यह बात कही। कंपनी ने 2013-14 में पहली बार अपनी हैचबैक सेलेरियो में ‘ऑटो गियर शिफ्ट’ (एजीएस) तकनीक पेश की थी, जो ड्राइवरों को क्लच का इस्तेमाल करके मैन्युअल तरीके से गियर बदलने से राहत देती है।

मारुति ने अब तक ऐसे वाहनों की कुल 7.74 लाख इकाइयां बेची हैं। श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”एजीएस पेश करने के बाद हमने धीरे-धीरे अपने कई मॉडलों में इसका विस्तार किया है। हम मानते हैं कि बढ़ती भीड़ के साथ गाड़ी चलाने में सुविधा के लिए एजीएस से मदद मिलेगी। खासतौर से शहरी क्षेत्रों में ऐसा होगा। इसलिए हमारा मानना है कि इस प्रौद्योगिकी की मांग आगे बढ़ेगी।”

कंपनी के नौ मॉडल- सेलेरियो, ऑल्टो के10, वैगनआर, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, ब्रेजा, एस-प्रेसो और बलेनो में एजीएस का विकल्प उपलब्ध है। श्रीवास्तव ने कहा कि लोग अब गाड़ी चलाने में अधिक आसानी चाहते हैं और इसलिए एजीएस वाहनों की बिक्री में भी तेजी आएगी।

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 1:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement