facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki ने अपने सभी मॉडलों के वाहनों की कीमत बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 12:23 PM IST
Maruti_Suzuki (1)

मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार मूल्य वृद्धि की है।

इससे पहले अप्रैल 2022 में वाहनों की कीमत बढ़ाई गई थी। मारुति सुजुकी ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसके साथ ही अप्रैल 2023 से लागू होने वाले सख्त उत्सर्जन मानकों के अनुरूप मॉडल बनाने के कारण भी कीमतें बढ़ी हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”विभिन्न मॉडलों के वाहनों की कीमत में औसत लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस सांकेतिक आंकड़े की गणना दिल्ली में शोरूम कीमत के आधार पर की गई है। यह वृद्धि 16 जनवरी, 2023 से लागू होगी।”

कंपनी अपनी शुरुआती छोटी कार ऑल्टो से लेकर एसयूवी ग्रैंड विटारा तक विस्तृत श्रृंखला के वाहन बेचती है, जिनकी दिल्ली में शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement