facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजुकी ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार सालाना उत्पादन 20 लाख गाड़ियों के पार

Advertisement

20 लाख गाड़ियों में से करीब 60 फीसदी गाड़ियों का विनिर्माण हरियाणा और 40 फीसदी गाड़ियां गुजरात में बनाई गई हैं।

Last Updated- December 17, 2024 | 11:22 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) ने आज ऐलान किया उसने इस साल पहली बार 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन किया है। पिछले साल देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता ने 19.34 लाख गाड़ियों का उत्पादन किया था।

कंपनी ने कहा, ’20 लाख गाड़ियों में से करीब 60 फीसदी गाड़ियों का विनिर्माण हरियाणा और 40 फीसदी गाड़ियां गुजरात में बनाई गई हैं। इस साल बलेनो, फ्रॉन्क्स, अर्टिगा, वैगन आर और ब्रेजा शीर्ष पांच विनिर्मित गाड़ियां थीं।’ इसमें कहा गया है कि हरियाणा के मानेसर संयंत्र से विनिर्मित अर्टिगा 20 लाखवीं गाड़ी थी।

मारुति सुजूकी के पास फिलहाल तीन संयंत्र हैं। इनमें से दो हरियाणा (गुड़गांव और मानेसर) और एक गुजरात के हंसलपुर में है। इन सभी संयंत्रों से कुल मिलाकर सालाना 23.5 लाख गाड़ियों के विनिर्माण की क्षमता है।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement