facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki का उत्पादन दिसंबर में 18 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 6:34 PM IST
Maruti Suzuki
Creative Commons license

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का उत्पादन दिसंबर, 2022 में 17.96 फीसदी घटकर 1,24,722 इकाई रहा। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने दिसंबर, 2021 में कुल 1,52,029 इकाइयों का उत्पादन किया था। समीक्षाधीन महीने में कंपनी की छोटी कारों और कॉम्पैक्ट खंड का उत्पादन घटकर 83,753 इकाई रह गया। दिसंबर 2021 में इस खंड में 1,06,090 इकाइयों का उत्पादन हुआ था। छोटी कारों में ऑल्टो (Alto) और एस-प्रेसो (S-Presso) शामिल हैं। वहीं कॉम्पैक्ट खंड में कंपनी स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडल बेचती है।

बयान के अनुसार ब्रेजा, एर्टिगा,जिम्नी, एस-क्रॉस और और एक्सएल6 जैसे ‘यूटिलिटी’ वाहनों उत्पादन भी कम होकर 27,303 इकाई रहा। इससे एक साल पहले इसी महीने में यह संख्या 31,794 इकाई थी। इसी तरह हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का उत्पादन भी 3,262 इकाइयों से घटकर 587 इकाई रह गया।

यह भी पढ़ें: Hero MotoCorp ने ‘VIDA V1’ इलेक्ट्रिक स्कूटर की आपूर्ति शुरू की

MSI के वरिष्ठ कार्याधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने रविवार को कहा था कि कंपनी जनवरी, 2023 से अपने वाहनों का ‘स्टॉक’ बहुत कम स्तर पर रखना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘हमें उत्पादन को नियंत्रित करना था क्योंकि हम 2022 मॉडल के ‘स्टॉक’ को कम रखना चाहते थे…।’

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement