facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki Q1 results: मारुति का शुद्ध लाभ 48 फीसदी बढ़ा, पहली बार CNG कारों की बिक्री ने डीजल को पछाड़ा

Advertisement

Maruti Suzuki Q1 results: मारुति सुजूकी ने घोषणा की है कि वह 2031 तक 6 नए इलेक्ट्रिक वाहन लाएगी। कंपनी ने कहा कि उसकी सीएनजी वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है।

Last Updated- August 01, 2024 | 6:13 AM IST
Maruti Suzuki Q3 Results

Maruti Suzuki Q1 results: देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,759.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 48 फीसदी ज्यादा है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी को 2,542.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। लागत कम करने के उपाय, जिंसों की कीमतें नरम रहने और विदेशी मुद्रा विनिमय अनुकूल रहने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में मारुति सुजूकी की कुल आय 10 फीसदी बढ़कर 36,839.9 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 33,582.3 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून 2024 में मारुति का कुल खर्च 32,061.8 करोड़ रुपये रहा।

मारुति सुजूकी ने घोषणा की है कि वह 2031 तक 6 नए इलेक्ट्रिक वाहन लाएगी। कंपनी ने कहा कि उसकी सीएनजी वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। कंपनी की बिकी हर तीन में से एक कार सीएनजी से चलने वाली थी। अप्रैल-जून तिमाही में पहली बार सीएनजी कारों की बिक्री डीजल कारों से ज्यादा रही। मारुति का लक्ष्य इस दशक के अंत तक अपने पोर्टफोलियो में कुल 28 कारें शामिल करने का है। अभी कंपनी कारों के 18 मॉडल बेचती है।

मारुति सुजूकी के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट अफेयर्स) राहुल भारती ने कहा, ‘शुद्ध मुनाफे में बढ़ोतरी मुख्य रूप से लागत कम करने, जिंसों के दाम नरम रहने और विदेशी मुद्रा विनियम अनुकूल रहने से हुई है। देसी बाजार में यात्री कारों की मांग कुछ हद तक नरम थी, जिसकी बड़ी वजह अत्यधिक गर्मी और चुनाव थी।

हमने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वाहनों पर मिलने वाली छूट को भी बढ़ाया, जिससे खुदरा बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही के बराबर रही।’ भारती ने कहा, ‘हम मानते हैं कि ग्राहक खरीदारी के लिए त्योहारों का इंतजार कर रहे हैं। मॉनसून बेहतर रहने और त्योहार आने से वाहन उद्योग की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।’

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मारुति ने 5,21,868 कारें बेचीं, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 4.8 फीसदी अधिक है। इस दौरान घरेलू बाजार में मारुति ने 4,51,308 कारें बेचीं, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 3.8 फीसदी अधिक है। निर्यात में भी 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात बाजार में मारुति की हिस्सेदारी 40 फीसदी रही।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 6:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement