facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki Q1 Results: भारत की सबसे बड़ी कार मेकर का 47 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, बेचे 33,875 करोड़ रुपये के वाहन

Advertisement

MSIL Q1 Results 2025: Maruti Suzuki India Limited ने कहा कि जून तिमाही के दौरान उसकी net sales बढ़कर 33,875 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- July 31, 2024 | 5:03 PM IST
Maruti_Suzuki (1)

Maruti Suzuki Q1 Results 2025: भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजूकी ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के रिजल्ट्स (Maruti Suzuki Q1 Results 2025) जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसका नेट मुनाफा जून तिमाही में (Maruti Suzuki Q1 net profit) 46.9% बढ़कर 3,649.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, एक साल पहले की समान अवधि (Q1FY24) में कंपनी ने 2485.1 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में मारुति सुजूकी ने बताया कि उसके शानदार मुनाफा इसलिए देखने को मिला क्योंकि लागत में कटौती के प्रयास किए गए, कमोडिटी (जिंस) की अनुकूल कीमतें और विदेशी मुद्रा विनिमय (foreign exchange) में लाभ देखने को मिला।

बढ़ी बिक्री

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने कहा कि जून तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री (net sales) बढ़कर 33,875 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 30,845 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में कंपनी के वाहनों की बिक्री 4.8% बढ़कर 5,21,868 यूनिट हो गई। पहली तिमाही में कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 3.8% बढ़कर 4,51,308 इकाई रही। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का निर्यात 11.6% बढ़कर 70,560 यूनिट रहा।

Maruti Suzuki की शेयर प्राइस में बढ़ोतरी

BSE पर मारुति सुजूकी की शेयर प्राइस में आज उछाल देखने को मिला। हालांकि, शेयर बाजार बंद होते समय तक कंपनी के तिमाही परिणाम घोषित नहीं हुए थे। ऐसे में इसके शेयरों पर अगले कारोबारी दिन यानी कल असर देखने को मिलेगा। आज की बात की जाए तो BSE पर मारुति सुजूकी के शेयर 2.28 बढ़कर 13,167.95 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement