facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Maruti Suzuki Q2 Results: दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का 18% घटा मुनाफा, शेयरों में आई गिरावट

एमएसआई ने कहा, जुलाई-सितंबर तिमाही में उसने कुल 5,41,550 वाहन बेचे। इसमें से घरेलू बिक्री 4,63,834 इकाई और निर्यात 77,716 इकाई रहा।

Last Updated- October 29, 2024 | 4:25 PM IST
Maruti Suzuki: Maruti Suzuki will increase its penetration in smaller cities and new markets through Arena satellite showroom, is making a new marketing plan. Maruti Suzuki: एरिना सैटेलाइट शोरूम से छोटे शहरों, नए बाजारों में पैठ बढ़ाएगी मारुति सुजूकी, बना रही नई मार्केटिंग योजना

Maruti Suzuki Q2 Results: देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18 प्रतिशत घटकर 3,102 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 3,786 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 37,449 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 37,339 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एकल आधार पर दूसरी तिमाही में 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,069 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,716 करोड़ रुपये था।

कंपनी की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 35,535 करोड़ रुपये के मुकाबले 35,589 करोड़ रुपये रही। एमएसआई ने कहा, जुलाई-सितंबर तिमाही में उसने कुल 5,41,550 वाहन बेचे। इसमें से घरेलू बिक्री 4,63,834 इकाई और निर्यात 77,716 इकाई रहा।

घरेलू बिक्री में गिरावट

घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर चार प्रतिशत की गिरावट, जबकि निर्यात में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। कंपनी के निदेशक मंडल ने पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के खुद में विलय को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।

यह विलय कंपनी अधिनियम 2013 के प्रासंगिक प्रावधानों, इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों, आयकर अधिनियम 1961 और समय-समय पर संशोधित अन्य लागू कानूनों के अनुसार क्रियान्वित किया जाएगा।

First Published - October 29, 2024 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट