facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki sales: 3.2 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 181,360 वाहनों की हुई बिक्री, SUV टॉप पर

Advertisement

Maruti Suzuki ने जून 2023 में घरेलू बाजार में 139,648 वाहन बेचे

Last Updated- August 01, 2023 | 5:04 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki ) ने जुलाई 2023 में 181,360 वाहनों की कुल बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान बेची गई 175,916 यूनिट्स से सालाना आधार पर (YoY) 3.24 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह बात कही।

बता दें कि 181,360 वाहनों की कुल बिक्री में निर्यात और घरेलू, दोनों बिक्री शामिल हैं। जून 2023 में कंपनी ने कुल 159,418 वाहनों की बिक्री दर्ज की।

घरेलू बाजार में, कंपनी ने 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, क्योंकि जुलाई 2022 में यह संख्या 145,666 यूनिट्स से बढ़कर जुलाई 2023 में 154,685 यूनिट्स हो गई। कंपनी ने जून 2023 में घरेलू बाजार में 139,648 वाहन बेचे।

SUV की बिक्री टॉप पर

यूटिलिटी वाहन की बिक्री कंपनी के लिए मुख्य आकर्षण रही क्योंकि जुलाई 2023 में उसने 62,049 वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर 166.62 प्रतिशत की वृद्धि है। मारुति सुजुकी के यूटिलिटी वाहनों में Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, S-cross और XL6 शामिल हैं।

कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री हुई कम

दूसरी ओर, कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में 20.88 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि बिक्री जुलाई 2022 में 84,818 यूनिट्स से गिरकर जुलाई 2023 में 67,102 यूनिट्स पर आ गई। Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR इसके कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं।

मारुति सुजुकी Ciaz की बिक्री लगभग समान रही, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में सेडान की साल-दर-तारीख (year-to-date ) बिक्री (अप्रैल-जुलाई) लगभग 1,000 यूनिट बढ़ गई है।

मिनी कारों की भी सेल घटी

मिनी कार की बिक्री, जिसमें Alto और S-Presso जैसी कार शामिल हैं, भी जुलाई 2023 में 52.83 प्रतिशत कम हो गई क्योंकि कंपनी ने जुलाई 2022 में बेची गई 20,333 यूनिट्स की तुलना में केवल 9,590 यूनिट्स बेचीं।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement