facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेल से गाड़ियां भेजने में Maruti Suzuki ने बनाया नया रिकॉर्ड, FY25 में 5.18 लाख वाहनों की ढुलाई

Advertisement

वित्त वर्ष 25 के दौरान कंपनी की कुल वाहन ढुलाई में रेलवे ढुलाई की हिस्सेदारी 24.3 प्रतिशत रही जो वित्त वर्ष 24 की 21.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की तुलना में अधिक है।

Last Updated- June 05, 2025 | 11:35 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजूकी इंडिया ने वित्त वर्ष 25 के दौरान रेलवे के जरिये रिकॉर्ड 5,18,157 वाहनों की ढुलाई की और पिछले साल की तुलना में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसकी वजह यह है कि देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने कम उत्सर्जन वाले परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाना जारी रखा है। मारुति सुजूकी ने आज यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 25 के दौरान कंपनी की कुल वाहन ढुलाई में रेलवे ढुलाई की हिस्सेदारी 24.3 प्रतिशत रही जो वित्त वर्ष 24 की 21.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की तुलना में अधिक है। मारुति सुजूकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी हिसाशी टेकाउची ने गुरुवार को ऐलान किया कि कार्बन उत्सर्जन और सड़क की भीड़ कम करने की कंपनी की व्यापक रणनीति के तहत उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 31 तक इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 35 प्रतिशत करना है।

उन्होंने बयान में बताया, ‘कार्बन उत्सर्जन कम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपने वाहनों और अपने परिचालन दोनों में। वित्त वर्ष 2030-31 तक हम रेलवे के जरिये वाहन ढुलाई की हिस्सेदारी बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक करने की योजना बना रहे हैं।’

कंपनी ने कहा कि रेल के अ​धिक इस्तेमाल से वित्त वर्ष 25 के दौरान 1,80,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड इक्विवैलेंट उत्सर्जन से बचने और 6.3 करोड़ लीटर से अधिक ईंधन बचाने में मदद मिली। सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन ऊर्जा के लिहाज से काफी ज्यादा किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होता है।

वित्त वर्ष 15 से रेलवे के जरिये मारुति की कुल वाहन ढुलाई में करीब आठ गुना इजाफा हुआ है और बढ़कर 24 लाख वाहनों तक पहुंच गई है। फिलहाल कंपनी 40 से ज्यादा फ्लेक्सी-डेक रेक का परिचालन करती है और इनमें से प्रत्येक रेक हर चक्कर में लगभग 300 गाड़ियां ले जाने में सक्षम है।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement