facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजूकी ने इंडियन ऑयल संग किया करार, अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगी कार सर्विसिंग की सुविधा

Advertisement

इस साझेदारी के तहत ग्राहक इन सुविधाओं के तहत रुटीन मैंटेनेंस, छोटी-मोटी मरम्मत और बड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे

Last Updated- January 12, 2026 | 10:50 PM IST
Maruti Suzuki Q4 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मारुति सुजूकी इंडिया  ने सोमवार को कहा कि उसने देश भर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के चुनिंदा फ्यूल रिटेल आउटलेटों पर वाहन सर्विस सुविधाएं शुरू करने के लिए सरकारी उपक्रम के साथ एक समझौता किया है।

इस साझेदारी के तहत ग्राहक इन सुविधाओं के तहत रुटीन मैंटेनेंस, छोटी-मोटी मरम्मत और बड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। भारत में इंडियन ऑयल के 41,000 से अधिक पेट्रोल-डीजल आउटलेट हैं।

आईओसीएल के साथ इस साझेदारी से मारुति को 2,882 शहरों में फैले 5,780 से अधिक सर्विस टचप्वाइंट के मौजूदा नेटवर्क से इतर अपने आफ्टर-सेल्स आधार का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

मारुति सुजूकी के कार्यकारी अधिकारी (सेवा) राम सुरेश अकेला ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों के लिए कार सर्विस को जितना संभव हो, आसान और सुविधाजनक बनाना है। भारत के सबसे भरोसेमंद महारत्न उद्यमों में से एक आईओसीएल के साथ साझेदारी करके हम अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस को उन स्थानों पर ले जाने के लिए उनकी बेजोड़ पहुंच का लाभ उठाएंगे, जहां हमारे ग्राहक अक्सर आते हैं।’

मारुति सुजूकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, जिसकी देश की वार्षिक घरेलू यात्री वाहन बिक्री में लगभग 39 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईओसीएल के निदेशक (विपणन) सौमित्र पी. श्रीवास्तव ने कहा, ‘इंडियन ऑयल मूल्य वर्धित सेवाओं के माध्यम से अपने फ्यूल रिटेल स्टेशनों पर ग्राहक अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement