facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki ने यात्री वाहनों के निर्यात के लिए Kamarajar बंदरगाह के साथ किया पांच साल का करार

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 4:08 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने गुरुवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने यात्री वाहनों का निर्यात करने के लिए कामराजर पोर्ट लिमिटेड (Kamarajar Port Limited) के साथ पांच साल का एक समझौता किया है। समझौता दिसंबर, 2022 से शुरू हो चुका है।

Maruti हर साल करीब 20,000 कारों का करेगी निर्यात

मारुति ने बयान में कहा कि इस समझौते के तहत कंपनी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लातिनी अमेरिका, आसियान, ओशेनिया और दक्षेस क्षेत्रों में निर्यात कामराजर बंदरगाह के जरिये करेगी। बयान में बताया गया कि यहां से हर साल करीब 20,000 कारों का निर्यात किया जाएगा। वाहनों की इकाइयों के लिए बंदरगाह ने अलग से व्यवस्था की है।

मुंबई, मुंद्रा और पीपावाव बंदरगाह पर भीड़भाड़ कम होगी

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘कामराजर बंदरगाह से निर्यात शुरू होने पर हमें ग्राहकों के व्यापक आधार तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इस पहल से मुंबई बंदरगाह, मुंद्रा बंदरगाह और पीपावाव बंदरगाह पर भीड़भाड़ भी कम होगी। मौजूदा समय में कंपनी इन तीनों बंदरगाह से वाहनों का निर्यात करती है।’

यह भी पढ़े: वाहन कलपुर्जा उद्योग पहली छमाही में 34.8 फीसदी बढ़कर 2.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

हमारे परिचालन का भी विस्तार होगा- सुनील पालीवाल

मारुति सुजुकी ने कहा कि 2021-22 में उसने 100 से अधिक देशों को 2.38 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया था जो उसका सर्वाधिक निर्यात था। कंपनी मुंबई बंदरगाह, मुद्रा बंदरगाह और पीपावाव बंदरगाह से भी निर्यात जारी रखेगी। कामराजर पोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी सुनील पालीवाल ने कहा, ‘भारत के निर्यात में मारुति सुजुकी का बड़ा योगदान है और इस कंपनी के साथ जुड़ने से हमारे परिचालन का भी विस्तार होगा।’

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement