facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Maruti Suzuki ने 10 महीने में Fronx की एक लाख यूनिट बेचीं

Advertisement

Maruti Suzuki ने बयान में कहा कि बाजार में पेश किए जाने के 10 माह के भीतर ही इस मॉडल की एक लाख इकाइयों की बिक्री हो चुकी है।

Last Updated- January 24, 2024 | 4:45 PM IST
Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (File Photo)

वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसके फ्रॉन्क्स मॉडल ने रिकॉर्ड समय में घरेलू यात्री वाहन खंड में एक लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि बाजार में पेश किए जाने के 10 माह के भीतर ही इस मॉडल की एक लाख इकाइयों की बिक्री हो चुकी है। यह भारतीय यात्री वाहन बाजार का अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मारुति ने फ्रॉन्क्स को घरेलू बाजार में 24 अप्रैल, 2023 को पेश किया था। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘फ्रॉन्क्स को बढ़िया ड्राइविंग अनुभव और अलग डिजाइन वाले एक कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए पोर्टफोलियो में शामिल किया गया था।

इसने एसयूवी खंड में कंपनी की हिस्सेदारी को दोगुना कर 19.7 प्रतिशत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।’’ फ्रॉन्क्स मॉडल की 9,000 से अधिक इकाइयों का निर्यात भी किया गया है। इसे लातिनी अमेरिका, पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में निर्यात किया गया है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement