facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki: थोक बिक्री अप्रैल में सात प्रतिशत बढ़कर 1,60,529 यूनिट पर पहुंची

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 7:20 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सोमवार को बताया कि अप्रैल में उसकी कुल थोक बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 1,60,529 इकाई रही।

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने एक बयान में कहा कि उसने अप्रैल 2022 में डीलरों को 1,50,661 इकाइयां भेजीं। कंपनी की घरेलू बिक्री अप्रैल 2023 में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 1,43,558 इकाई हो गई।

ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत घटकर 14,110 इकाई रह गई। हालांकि, कॉम्पैक्ट खंड में बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 74,935 इकाई हो गई। इस खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

एमएसआई ने कहा कि ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और एर्टिगा जैसे उपयोगिता वाहनों की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 36,754 इकाई हो गई। हालांकि, निर्यात पिछले साल अप्रैल में 18,413 इकाइयों की तुलना में आठ प्रतिशत घटकर 16,971 इकाई रह गया। भाषा पाण्डेय

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement