facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजूकी सीबीजी उत्पादन पर केंद्र-राज्य सरकारों से चर्चा करेगी, गुजरात में 2,300 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

मारुति सुजूकी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 145,000 सीएनजी वाहन बेचे, जो एक साल पहले के मुकाबले 28.3 प्रतिशत की वृद्धि है।

Last Updated- August 21, 2024 | 11:13 PM IST
Maruti Suzuki Q3 Results

मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) के उत्पादन पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के साथ चर्चा करेगी। सीबीजी का इस्तेमाल सीएनजी से चलने वाले वाहनों में किया जा सकेगा। मारुति की प्रमुख शेयरधारक सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) ने यह जानकारी दी है।

देश में सीएनजी वाहनों के लिए मांग तेजी से बढ़ रही है। मारुति सुजूकी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 145,000 सीएनजी वाहन बेचे, जो एक साल पहले के मुकाबले 28.3 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके विपरीत कंपनी इसकी तुलना 2023-24 की पहली तिमाही में 427,000 वाहन बिक्री से की जा सकती है, जो सालाना आधार पर महज 1.2 प्रतिशत तक बढ़ी।

हालांकि देश में सीबीजी के पारंपरिक तौर पर उत्पादन को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें फीडस्टॉक की व्यवस्था करना, उसे दूर दूर तक पहुंचाना तथा खास समय-सीमा के भीतर ऑर्गेनिक खाद का उत्पादन करना शामिल है।

ये चुनौतियां दूर करने के लिए, एसएमसी ने 2022 में गाय के गोबर के उत्पन्न बायोगैस से मीथेन को परिष्कृत कर सीबीजी का उत्पादन करने की परियोजना शुरू करने के लिए नैशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) और बनास डेरी के साथ समझौता किया था।

इस परियोजना के तहत 2025 में गुजरात के बनासकंठा में चार बायोगैस उत्पादन संयंत्र से परिचालन शुरू किए जाने की योजना है। इस पर 2,300 करोड़ रुपये का कुल निवेश होगा।

मौजूदा समय में भारत में वाहनों में सीबीजी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, मारुति ने सीबीजी से चलने वाली ब्रेजा और वैगनआर को प्रमुख ऑटो इवेंट में पेश किया है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement