facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki रिन्यूएबल एनर्जी पहल में 450 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Advertisement

Maruti Suzuki ने बयान में कहा कि वह वित्त वर्ष 2024-25 से तीन वर्षों में इस निवेश को करीब चार गुना कर 450 करोड़ रुपये करेगी।

Last Updated- June 05, 2024 | 4:18 PM IST
Maruti Suzuki
Representative Image

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने बुधवार को कहा कि वह सौर ऊर्जा तथा बायोगैस से जुड़ी अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं (renewable energy project) को चालू करने के लिए तीन साल में 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने इस क्षेत्र में 120.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह वित्त वर्ष 2024-25 से तीन वर्षों में इस निवेश को करीब चार गुना कर 450 करोड़ रुपये करेगी।

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयूची ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 2030-31 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख तक ले जाने का है…इसलिए हम अपने परिचालन में टिकाऊ तथा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी बढ़ाने के अपने प्रयासों में भी तेजी ला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कंपनी अपने उत्पादों में विभिन्न प्रौद्योगिकियां ला रही है, उसी प्रकार वह अपने परिचालन को अधिक हरित बनाने के लिए विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 4:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement