facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करेगी विज्ञापन खर्च, कहा- लोग पसंद कर रहे रील्स, शॉर्ट्स वीडियो

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 6:18 PM IST
Maruti_Suzuki (1)

देश की सबसे बड़ी वाहन मैन्युफैक्चरर मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपने कुल विज्ञापन खर्च में डिजिटल माध्यम की हिस्सेदारी को एक-तिहाई पर स्थिर करने का मन बना लिया है।

सोशल मीडिया दिग्गज Meta के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए मारुति के कार्यकारी निदेशक (Marketing) राम सुरेश अकेला ने मंगलवार को कहा कि कुल विज्ञापन खर्च में डिजिटल माध्यम की हिस्सेदारी बढ़कर 30-32 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

मारुति के विज्ञापन खर्च में डिजिटल हिस्सेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम अपने मुकाम पर लगभग पहुंच ही गए हैं, बस थोड़ा और।’ इसके साथ ही उन्होंने कुल विज्ञापन खर्च में डिजिटल माध्यम की हिस्सेदारी के स्थिर होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसी तरह की उम्मीद है।

Also read: Accenture और Cognizant के बाद LinkedIn भी छंटनी की राह पर, निकाले 700 से ज्यादा कर्मचारी

अकेला ने कहा कि वाहन उद्योग के नजरिये से देखने पर टेलीविजन अब भी किसी वाहन विनिर्माता के लिए विज्ञापन का परंपरागत पसंदीदा स्थल है। हालांकि, डिजिटल विज्ञापन का जोर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 30 सेकंड से कम अवधि वाले रील्स और शॉर्ट्स वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और मारुति भी इस पर ध्यान दे रही है। उन्होंने रील्स पर होने वाले खर्च में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement