facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मासायोशी सन करेंगे स्टार्टअप प्रमुखों से मुलाकात

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 11:52 PM IST
Startup valuation cut by foreign investors
BS

सॉफ्टबैंक प्रमुख मासायोशी सन राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को स्टार्टअप कंपनियों के 15 संस्थापकों एवं मुख्य कार्याधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन स्टार्टअप कंपनियों में सन ने निवेश किया है।

इन स्टार्टअप कंपनियों के जो प्रतिनिधि सन से बात करेंगे उनमें फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल, फर्स्टक्राई के सीईओ सुपम माहेश्वरी और ओला के संस्थापक भवीश अग्रवाल आदि के नाम शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि पहले इस मुलाकात की कोई योजना नहीं थी। सन ओयो संस्थापक रीतेश अग्रवाल के विवाहोपरांत स्वागत समारोह (मैरिज रिसेप्शन) में शिरकत करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। सन ओयो में रकम लगाने वाले शुरुआती निवेशकों में एक रहे हैं। ओयो अपना आईपीओ भी लाने पर विचार कर रही है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सन की मुलाकात नहीं हो पाएगी। प्रधानमंत्री मंगलवार को दिल्ली में नहीं रहेंगे। सन ने भारत की स्टार्टअप इकाइयों में 15 अरब डॉलर से अधिक रकम का निवेश कर चुके हैं। इनमें ज्यादातर निवेश पिछले छह वर्षों के दौरान हुए हैं।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement