facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Max Healthcare इस साल 30% बढ़ाएगा अस्पताल बेड, चार नए हॉस्पिटल शुरू करने की योजना

Advertisement

दिल्ली के द्वारका में नया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शुरू, अब कुल बेड होंगे करीब 6,500

Last Updated- April 29, 2025 | 10:44 PM IST
Max Healthcare Q2: Net profit up 1.9% at Rs 281.81 cr, revenue rises 25%

दिल्ली की निजी अस्पताल श्रृंखला मैक्स हेल्थकेयर ने इस साल अपनी बेड क्षमता में 30 फीसदी तक का इजाफा करने की योजना बनाई है। ये बेड जुड़ने के बाद इस साल उसके कुल बेड की संख्या बढ़कर करीब 6,500 हो जाएगी। अस्पताल श्रृंखला की इस समय उत्तर भारत में मजबूत मौजूदगी है और वह 22 अस्पतालों में करीब 5,000 बेड का परिचालन करती है।

मैक्स हेल्थकेयर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अभय सोई ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी ने अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया है। इसलिए कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में चार नए अस्पताल शुरू करने की संभावना तलाश रही है। दिल्ली के द्वारका में कंपनी के 300 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन मंगलवार को किया गया।

सोई ने कहा कि द्वारका की नई परियोजना से उच्च गुणवत्ता वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर तेजी से विस्तार करने की कंपनी की योजनाओं का पता चलता है। कंपनी ने कहा, ‘नए अस्पताल में 120 क्रिटिकल केयर बेड, 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और उन्नत कैथ लैब शामिल होंगी।’उन्होंने कहा कि कंपनी तीन और अस्पताल शुरू करने की संभावना तलाश रही है।

सोई ने कहा, ‘इनमें से एक दिल्ली के बीच मैक्स साकेत में होगा। दूसरा मुंबई के नानावती में होगा, जहां हम वर्ष के उतरार्ध में विस्तार कर रहे हैं। पंजाब के मोहाली में भी हमारा एक अस्पताल होगा।’

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement