facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Sensex की टॉप 10 में से 3 कंपनियों का MCap 82,082.91 करोड़ रुपये घटा, सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज

Advertisement

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62.15 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा

Last Updated- August 27, 2023 | 12:17 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 82,082.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।

इन सात कंपनियों की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 67,814.1 करोड़ रुपये बढ़ी है।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62.15 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 58,690.9 करोड़ रुपये घटकर 16,71,073.78 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 20,893.12 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,81,835.08 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक की 2,498.89 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,08,926 करोड़ रुपये रह गई।

वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 21,025.39 करोड़ रुपये बढ़कर 4,36,788.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,716.34 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,79,267.17 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,199.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,89,579.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,731.21 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,461.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,738.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,36,978.91 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,972.23 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,03,222.31 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी की बाजार हैसियत 2,430.64 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,251.90 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 12:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement