facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

टॉप 10 कंपनियों में छह का MCap 1.40 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,397.82 करोड़ रुपये बढ़कर 19,90,195.52 करोड़ रुपये और एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 1,201.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,453.90 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- April 21, 2024 | 2:26 PM IST
VA Tech Wabag SHare price

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में छह के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में इस सप्ताह 1,40,478.38 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान आईटी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,156.57 अंक या 1.55 फीसदी की गिरावट आई थी।

राम नवमी के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद थे। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन बढ़ा। दूसरी ओर टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में गिरावट आई।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 62,538.64 करोड़ रुपये घटकर 13,84,804.91 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस को अपने मूल्यांकन में 30,488.12 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा। कंपनी का मूल्यांकन 5,85,936.45 करोड़ रुपये था।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,423.74 करोड़ रुपये घटकर 7,49,023.89 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,234.76 करोड़ रुपये घटकर 6,70,059.86 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी का मूल्यांकन 6,616.9 करोड़ रुपये घटकर 5,30,350.97 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 176.22 करोड़ रुपये घटकर 5,24,487.51 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी ओर भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 37,797.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,30,658.36 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,420.17 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,314.93 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,397.82 करोड़ रुपये बढ़कर 19,90,195.52 करोड़ रुपये और एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 1,201.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,453.90 करोड़ रुपये हो गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement