facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

McDonald ने मुंबई में खोला अपना पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’, जानें अधिक डिटेल्स

Advertisement

मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम व दक्षिण) द्वारा खोला गया आउटलेट शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।

Last Updated- August 03, 2023 | 2:39 PM IST
Mcdonald

खाद्य श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स (McDonald) ने शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक नया आउटलेट खोला। कंपनी का दावा है कि हवाई अड्ड पर यह देश का पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ हैं। ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ में एक खिड़की के माध्यम से सेवाएं दी जाती हैं। लोगों को सामान लेने के लिए गाड़ी से उतरने की जरूरत नहीं होती।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम व दक्षिण) द्वारा खोला गया आउटलेट शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह चौबीसों घंटे खुले रहने वाला मैकडॉनल्ड्स का शहर में पहला रेस्तरां होगा। हवाई अड्डे पर स्थित यह रेस्तरां 3,000 वर्गफुट में फैला है। इसमें एक मैककैफे, एक भोजनालय क्षेत्र और एक टेकअवे काउंटर है।

बयान के अनुसार, लोगों के लिए आउटलेट के पास एक अलग मार्ग (ड्राइव-थ्रू लेन) बनाया गया है जहां से वे बिना वाहन से उतरे अपना आर्डर दे सकते हैं। इसके साथ ही अब यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर मैकडॉनल्ड्स की तीन दुकानें हो गई हैं।

ये भी पढ़ें : Elon Musk Tesla Office: मस्क ने Tesla के लिए पुणे में 5 साल की लीज पर लिया ऑफिस

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 2:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement