facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

McDonald’s का दावा, शुद्ध ‘चीज’ का हो रहा उपयोग

Advertisement

McDonald's ने कहा हम हमेशा कड़े खाद्य मानकों का पालन करते रहे हैं और सभी लागू खाद्य कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:48 PM IST
McDonald's का दावा, शुद्ध ‘चीज’ का हो रहा उपयोग , McDonald's removes 'cheese' from its outlet menus in Maharashtra

फास्ट फूड श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स की पश्चिम और दक्षिण भारत में कारोबार करने वाली फ्रैंचाइजी ने अपने उत्पादों में सिर्फ शुद्ध ‘चीज़’ का ही इस्तेमाल होने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह इस बारे में ‘सक्षम अधिकारियों’ के साथ सहयोग कर रही है।

इससे पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) कंपनी के उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले ‘चीज’ की गुणवत्ता को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड लिमिटेड की अनुषंगी इकाई हार्डकॉसल रेस्टोरेंट के पास भारत के पश्चिम और दक्षिण बाजारों में मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट के स्वामित्व और संचालन का फ्रेंचाइजी अधिकार है।

मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम और दक्षिण) ने एक बयान में कहा, ‘हम इस मुद्दे पर सक्रिय रूप से सक्षम अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके अंतिम स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। हम हमेशा कड़े खाद्य मानकों का पालन करते रहे हैं और सभी लागू खाद्य कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।’ वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement