facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCLAT से मैकलॉइड रसेल को मिली अंतरिम राहत

Advertisement

0 फरवरी को NCLAT के कोलकाता पीठ ने दिवालिया एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता की धारा 7 के तहत मैकलॉइड रसेल के खिलाफ सीआईआरपी शुरू करने के लिए आईएलऐंडएफएस इन्फ्रास्ट्रक्चर डेट फंड की तरफ से दायर याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली थी।

Last Updated- February 22, 2023 | 9:45 PM IST
PC jewller insolvency

निगमित ऋण शोधन अक्षमता मामले में खेतान परिवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील न्यायाधिकरण (NCLAT) से अंतरिम राहत मिली है। NCLAT ने अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) को अगली सुनवाई तक मैकलॉइड रसेल (McLeod Russell) की निगमित ऋण शोधन अक्षमता प्रक्रिया में कोई अगला कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है।

10 फरवरी को NCLAT के कोलकाता पीठ ने दिवालिया एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता की धारा 7 के तहत मैकलॉइड रसेल के खिलाफ सीआईआरपी शुरू करने के लिए आईएलऐंडएफएस इन्फ्रास्ट्रक्चर डेट फंड की तरफ से दायर याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली थी। NCLAT ने एक आईआरपी भी नियुक्त कर दिया था। इसके बाद मैकलॉइड के पूर्व प्रवर्तक आदित्य खेतान ने NCLAT में अपील दायर की थी।

बुधवार को NCLAT ने खेतान की अपील पर 27 मार्च को सुनवाई करने पर राजी हो गया। NCLAT ने तब तक आईआरपी को सीआईआरपी में कोई कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया। हालांकि NCLAT ने कहा कि मैकलॉइड रसेल का परिचालन फिलहाल जारी रहेगा। आदेश में कहा गया, समाधान पेशेवर इस कंपनी का संचालन निलंबित निदेशकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से करता रहेगा।

खेतान परिवार के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि NCLAT का अंतरिम आदेश उनके लिए एक राहत है क्योंकि कर्जदाताओं की समिति का गठन फिलहाल टल गया है। आईएलऐंडएफएस इन्फ्रास्ट्रक्चर डेट फंड के वकील ने कहा, कर्जदाताओं की समिति का गठन फिलहान नहीं होगा मगर कंपनी का नियंत्रण समाधान पेशेवर के पास ही रहेगा।

आईएलऐंडएफएस ने 2019 में भुगतान में चूक के एक मामले में मैकलॉइड रसेल के खिलाफ सीआईआरपी शुरू करने की मांग की थी। भुगतान में चूक का मामला मैकलॉइड की दो कंपनियों- बैबकॉक बोर्सिग (150 करोड़ रुपये) और विलियमसन मैगर ऐंड कंपनी (99.5 करोड़ रुपये) से जुड़ा है।

NCLAT में खेतान का पक्ष रखने वाले वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता ने लेटर ऑफ कम्फर्ट और शॉर्टफॉल अंडरटेकिंग दिया था। वकील ने कहा कि इसे कॉरपोरेट गारंटी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। मगन आईएलऐंडएफएस के वकील ने इस तर्क का यह कहकर विरोध किया कि लेटर ऑफ कम्फर्ट और शॉर्टफॉल गारंटी की तरह माने जा सकते हैं। इस बीच, खबर है कि खेतान आईएलऐंडएफएस के साथ मामला सुलझाने का भी प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement