facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCX ने Jakarta Futures Exchange के साथ की बड़ी डील, शेयर में दिखा उछाल, रखें फोकस

Advertisement

MCX के शेयर में सोमवार को 0.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली। तेजी के बाद शेयर 3,685 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:08 AM IST
MCX

MCX Share Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) ने एक बड़ी डील की है। इस बारे में एमसीएक्स ने खुद जानकारी देते हुए बताया कि वो जकार्ता फ्यूचर्स एक्सचेंज (Jakarta Futures Exchange) के साथ एक करार किया है।

ये डील जानकारी शेयर करने और रीजनल डेवलपमेंट के उद्देश्य के लिए की गई है। एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारत का पहला कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज है जो कमोडिटी डेरिवेटिव ट्रांजैक्शन की ऑनलाइन ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करता है। एमसीएक्स भी सेबी के दायरे में ही काम करता है।

क्या हुआ शेयर पर असर

शेयर की बात करें तो MCX के शेयर में सोमवार को 0.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली। तेजी के बाद शेयर 3,685 रुपये पर बंद हुआ। वहीं शेयर का 52 वीक हाई 3,990 रुपये है। कंपनी के शेयर में पिछले एक साल में 166.04 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

वित्तीय सेहत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 (Q3FY24) के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹5.3 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी को ₹39 करोड़ का मुनफा हुआ था। तिमाही आधार पर देखें तो पिछली सितंबर तिमाही में 72 फीसदी कम होकर ₹19.07 करोड़ हो गया। दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी की आय 33 प्रतिशत बढ़कर ₹191.5 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹143.6 करोड़ थी।

जेएफएक्स के अध्यक्ष निदेशक, स्टेफ़नस पॉलस ल्यूमिनटांग ने कहा कि यह दोनों एक्सचेंजों के बीच सहयोग और सहयोग को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो अंततः डेरिवेटिव बाजार में दोनों देशों के व्यापारियों के लिए नए अवसर खोलता है।

 

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement