facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Macrotech Developers के नेट कर्ज में कमी, मार्च तक घटाकर 6,000 करोड़ रुपये पर लाने का लक्ष्य: एमडी

Advertisement

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान 6,890 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 6,000 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- November 26, 2023 | 4:43 PM IST
Real estate investment trust

रियल एस्टेट फर्म Macrotech Developers ने अपने नेट कर्ज को अगले साल मार्च तक घटाकर 6,000 करोड़ रुपये पर लाने का लक्ष्य तय किया है। सितंबर 2023 के अंत में यह आंकड़ा 6,730 करोड़ रुपये था।

लोढ़ा ब्रांड के अंतर्गत संपत्ति कारोबार करने वाला मैक्रोटेक डेवलपर्स मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर), पुणे और बेंगलुरु के बाजारों में मौजूद है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अभिषेक लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हमने अपना शुद्ध कर्ज लगभग 540 करोड़ रुपये घटाकर 6,730 करोड़ रुपये कर लिया है। हमारा लक्ष्य इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज को 6,000 करोड़ रुपये से कम करना होगा।”

उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य शुद्ध ऋण को परिचालन नकदी प्रवाह से नीचे रखना है, जिसके 2023-24 के अंत में 6,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

लोढ़ा ने कहा कि कंपनी ने सितंबर तिमाही के दौरान सभी महत्वपूर्ण मापकों – बिक्री बुकिंग, बिक्री के बदले ग्राहकों से कोष का संग्रह और व्यवसाय विकास के लिए नए भूखंडों के अधिग्रहण – पर मजबूत प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, “एक व्यवसाय के रूप में हमारा ध्यान स्थिर और पूर्वानुमानित वृद्धि दर्ज करने पर है। इस वित्त वर्ष की पहली छमाही से पता चलता है कि हम निरंतरता के साथ ऐसा कर रहे हैं। हमने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने बिक्री पुर्वानुमान का 48 प्रतिशत और अपने व्यवसाय विकास पूर्वानुमान का 80 प्रतिशत हासिल कर लिया है। हमारा कर-पूर्व लाभ मार्जिन 30 प्रतिशत पर मजबूत बना हुआ है।”

परिचालन के मोर्चे पर मैक्रोटेक डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान 6,890 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 6,000 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 4:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement