facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मेडिकल टेक फर्म मेडट्रोनिक हैदराबाद आरएंडडी सेंटर में 3,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 4:55 PM IST
Medtronic to invest Rs 3000 cr to expand Hyd R&D center

मेडिकल कंपनी मेडट्रोनिक हैदराबाद में अनुसंधान और विकास केंद्र में 3,000 करोड़ रुपये (350 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगी जो अमेरिका के बाहर उनकी इस तरह की सबसे बड़ी फैसिलिटी है। अपने वैश्विक आरएंडडी-आधारित इनोवेशन और विकास रणनीति के हिस्से के रूप में, कंपनी 2020 में मेडट्रॉनिक इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन सेंटर (MEIC) के लिए घोषित शुरुआती $160 मिलियन के निवेश को बढ़ाएगी। MEIC में 800 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं और यह संख्या अगले पांच साल में 1,500 से अधिक हो जाएगी।

कार्यकारी उपाध्यक्ष माइक मारिनारो और अन्य मेडट्रोनिक के लीडरों ने तेलंगाना के आईटी मंत्री के टी रामा राव से मुलाकात की, जो आजकल अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। राव ने कहा, “तेलंगाना लाइफ साइंस के क्षेत्र में सबसे आगे रहा है और भारत में मेडिकल डिवाइस को उच्च क्षमता और हाई ग्रोथ सेक्टर के रूप में मान्यता देने वाले पहले राज्यों में से एक था। MEIC का विस्तार शहर के मजबूत ईकोसिस्टम और वैश्विक मेड-टेक क्षेत्र में हैदराबाद की बढ़ती साख की एक मिसाल है। ”

निवेश रोबोटिक्स, इमेजिंग और नेविगेशन, सर्जिकल तकनीकों और इम्प्लांटेबल तकनीकों को सपोर्ट करेगा। यह भारत में इंजीनियरिंग, मोबाइल ऐप, एप्लिकेशन और डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर, क्लाउड/वेब ऐप, डेटा इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर, उत्पाद सुरक्षा और साइबर-उत्पाद सुरक्षा से जुड़ी प्रतिभाओं का लाभ उठाएगा।

Also read: GAIL Q4 Results: 77.5 फीसदी गिरा नेट प्रॉफिट, विदेशी निवेशकों में हुई बिकवाली

मरीनाओ ने कहा: “भारत टेक्नॉलजी इनोवेशन के लिए एक ग्लोबल हब के रूप में जाना जाता है, और हम हेल्थकेयर इनोवेशन के लिए बढ़ते बाजार के रूप में भारत की क्षमता में विश्वास करते हैं। हैदराबाद मेडट्रोनिक के लिए एक रणनीतिक स्थान साबित हुआ है, और हमें देश में इस बड़े निवेश पर तेलंगाना सरकार के साथ सहयोग करने पर गर्व है। हम भारत के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में निवेश करने और रोगियों के परिणामों को बेहतर बनाने वाले इनोवेटिव सॉल्युशन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement