facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मीशो के घाटे में 88% गिरावट, रेवेन्यू में जोरदार उछाल

Advertisement

मार्च तिमाही में घाटा घटकर 166 करोड़ रु. पर आया, भारत में ऑनलाइन शॉपिंग की बड़ी संभावनाओं पर कंपनी का भरोसा मजबूत

Last Updated- May 07, 2026 | 9:23 AM IST
Meesho
Representational Image

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने अपने तिमाही घाटे को कम किया है। मार्च तिमाही में कंपनी ने 166.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 88 प्रतिशत कम है। पिछले साल मार्च तिमाही में कंपनी को 1,391.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि दिसंबर तिमाही में यह घाटा 490.7 करोड़ रुपये रहा।

बेंगलूरु की इस कंपनी का पूरे साल का घाटा पिछले वित्त वर्ष में 66 प्रतिशत कम होकर 1,357.7 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 3,941.7 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 47.14 प्रतिशत बढ़कर 3,531.21 करोड़ रुपये हो गया। एक तिमाही पहले कंपनी ने 3,517.6 करोड़ का राजस्व कमाया था।

मीशो के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी विदित आत्रे ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 ने कंपनी के इस विश्वास को और अधिक मजबूत किया है कि भारतीय ई-कॉमर्स बाजार की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चीन, दक्षिण-पूर्व एशिया और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में 80 प्रतिशत से ज्यादा स्मार्टफोन उपयोगकर्ता ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।

आत्रे ने कहा, ‘भारत में यह आंकड़ा लगभग 30 प्रतिशत है, ऐसा इसलिए नहीं है कि भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करना चाहते, बल्कि इसलिए कि किसी ने भी ऐसा ई-कॉमर्स नहीं बनाया जो असल में उनके लिए काम करे।’

Advertisement
First Published - May 7, 2026 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement