facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Meesho नए कंस्यूमर्स तक पहुंचने के लिए कर रही पोर्टफोलियो में विस्तार : कुमार

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 9:04 PM IST
Meesho

ऐसे समय में जब बड़ी संख्या में टेक स्टार्टअपों ने अपनी विस्तार योजनाओं को रोक दिया है, मीशो अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और इसमें विविधता ला रही है।

सॉफ्टबैंक समर्थित इस ई-कॉमर्स फर्म का लक्ष्य देश में नए उपभोक्ताओं के लिए शॉपिंग का समानांतर गंतव्य बनना है। इसके लिए मीशो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं तक पहुंचते हुए सबसे कम कीमत पर विस्तृत और गुणवत्तापूर्ण किस्मों की पेशकश करेगी।

अपना बर्न रेट कम करने के बावजूद कंपनी ऐसा करने की योजना बना रही है। मीशो ने मासिक कैश बर्न 90 प्रतिशत तक कम करके चार अरब डॉलर कर दिया है। हालांकि खर्च में खासी कमी आई है, लेकिन कंपनी ने कहा कि वह तेजी के विकास पथ राह पर चल रही है।

इन प्रयासों से मीशो को लाभ मिलने और फर्म को अपने आईपीओ की तैयार में मदद मिलने की उम्मीद है। मीशो का राजस्व वित्त वर्ष 22 में 4.5 गुना बढ़कर 3,232 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 21 में यह 792 करोड़ रुपये था। हालांकि कारोबार पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म टॉफलर द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार घाटा 7.5 गुना बढ़कर 3,247 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता की रणनीति के बारे में मीशो के सीएक्सओ (कारोबार) उत्कृष्ट कुमार ने एक बातचीत में कहा कि हम लाभ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हम एक निश्चित स्तर पर पहुंच चुके हैं और हम आईपीओ की कार्ययोजना के लिए तैयार होने की योजना बना रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement