facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meesho के ऑर्डर 2024 में 35% बढ़े, उपयोगकर्ता संख्या 17.5 करोड़ पहुंची

Advertisement

Meesho ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में वह 232 करोड़ रुपये का परिचालन नकदी प्रवाह सृजित करने वाली पहली क्षैतिज ई-कॉमर्स मंच बन गई।

Last Updated- December 13, 2024 | 3:24 PM IST
Meesho
Representative Image

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2024 में उसे मिलने वाले ऑर्डर में 35 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई जबकि उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 प्रतिशत बढ़कर 17.5 करोड़ हो गई है।

मीशो ने एक बयान में कहा कि खपत बढ़ने और टियर-2 एवं छोटे शहरों में ई-कॉमर्स का चलन बढ़ने से सौंदर्य एवं निजी देखभाल (बीपीसी) और घरेलू एवं रसोई खंडों में ऑर्डर सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़े हैं।

सॉफ्टबैंक-समर्थित कंपनी ने कहा, ”ऑर्डर में सालाना आधार पर लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, यह मंच मजबूत उपभोक्ता धारणा और देश भर में ई-कॉमर्स की तेज वृद्धि को दर्शाता है।”

कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि भारत में बेहतर मूल्य चाहने वाले खरीदारों के दम पर है। ये ग्राहक फैशन, सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल और घरेलू आवश्यक वस्तुओं जैसी विवेकाधीन श्रेणियों में किफायत को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मीशो ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में वह 232 करोड़ रुपये का परिचालन नकदी प्रवाह सृजित करने वाली पहली क्षैतिज ई-कॉमर्स मंच बन गई।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 3:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement