facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैर GST विक्रेताओं के लिए तैयार Meesho

Advertisement

कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई महत्त्वपूर्ण तकनीक अपनाए हैं, जिससे गैर जीएसटी विक्रेताओं को 1 अक्टूबर, 2023 से बिक्री शुरू करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:49 PM IST
Meesho

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने कहा है कि उसने गैर जीएसटी विक्रेताओं के लिए अपना प्लेटफॉर्म तैयार किया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई महत्त्वपूर्ण तकनीक अपनाए हैं, जिससे गैर जीएसटी विक्रेताओं को 1 अक्टूबर, 2023 से बिक्री शुरू करने में मदद मिलेगी।

यह कदम जीएसटी परिषद की हालिया घोषणा के बाद आया है जिसमें ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों को 40 लाख रुपये तक के कारोबार वाले गैर-जीएसटी विक्रेताओं को अपने साथ जोड़ने की अनुमति दी गई है।

यह कदम संभावित रूप से कंपनी के शुरू से कम भागीदारी वाले राज्यों में 1.5 से 2 लाख विक्रेताओं को जोड़ने में मदद करेगा। मीशो गैर जीएसटी विक्रेताओं की अनूठी विशेषताओं को भी पहचानता है। मीशो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी विदित आत्रेय ने कहा, ‘ऑनलाइन बिक्री करने वाले छोटे कारोबारियों के लिए अनिवार्य जीएसटी पंजीकरण को खत्म करना केंद्र सरकार का एक महत्त्वपूर्ण निर्णय है।’

‘हमारा मानना है कि यह छूट न केवल इच्छुक उद्यमियों के लिए व्यापक सीमा बढ़ाएगी, बल्कि हमारे उत्पाद की पेशकश को समृद्ध करने, हमारे उपभोक्ताओं के अनुभवों को बढ़ाने में भी महत्त्वपूर्ण योगदान देगी।’

‘हम साल 2027 तक 1 करोड़ विक्रेताओं को डिजिटल बनाने के अपने लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ उद्योग के नजरिये से यह देखा गया है कि जीएसटी आवश्यकताओं के कारण पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान हर साल करीब 12 लाख विक्रेता बाहर हो जाते हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement