facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Meesho ने प्लेटफॉर्म से हटाए दो लाख घटिया प्रोडक्ट्स

Advertisement

मीशो ने अगस्त, 2023 में अपनी ‘ट्रस्ट एश्योरेंस रिपोर्ट’ पेश की थी। इसके तहत उसने करीब 42 लाख नकली तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्पादों को मंच से हटा दिया था।

Last Updated- January 30, 2024 | 11:07 PM IST
Meesho

सॉफ्टबैंक समर्थित मीशो ने गुणवत्ता जांच के बाद पिछली तिमाही में अपने ई-कॉमर्स मंच से करीब दो लाख उत्पादों को हटा दिया है। कंपनी की योजना छह महीने में मंच से कम रेटिंग वाली वस्तुओं को 20 प्रतिशत तक हटाने की है।

मीशो के अनुसार ‘मूल्यांकन के बाद मंच से पिछली तिमाही में करीब दो लाख उत्पादों को हटा दिया।’ कंपनी के अनुसार गुणवत्ता जांच को मजबूत करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) में निवेश किया गया है।

कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों की राय, ‘रेटिंग’ और प्रतिक्रिया के साथ-साथ उत्पाद की स्थिति, कार्यक्षमता या समग्र संतुष्टि से संबंधित किसी भी रिपोर्ट किए गए मुद्दे या ‘रिटर्न’ के माध्यम से गुणवत्ता निर्धारित करती है।

मीशो ने अगस्त, 2023 में अपनी ‘ट्रस्ट एश्योरेंस रिपोर्ट’ पेश की थी। इसके तहत उसने करीब 42 लाख नकली तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्पादों को मंच से हटा दिया था।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement