facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MEIL ने महाराष्ट्र में पांच सोलर प्लांट का परिचालन शुरू किया

Advertisement

हरित संयंत्रों से पैदा होने वाली बिजली से किसानों को अपनी जमीन पर खेती के लिए निर्बाध बिजली मिलेगी, जिससे बिजली बिल का बोझ कम होगा।

Last Updated- October 06, 2024 | 10:27 AM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट
Representative Image

बुनियादी ढांचा कंपनी एमईआईएल ने महाराष्ट्र में 19 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाले पांच सौर संयंत्रों का परिचालन शुरू किया है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने शनिवार को बयान में कहा कि इन संयंत्रों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

बयान के अनुसार, “एमईआईएल ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत महाराष्ट्र भर में 19 मेगावाट की कुल क्षमता वाले पांच सौर ऊर्जा संयंत्रों का परिचालन शुरू किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौर संयंत्रों का उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित किया।” ये पांच सौर संयंत्र महाराष्ट्र के शम्भाजी नगर (तीन मेगावाट), नांदेड़ (पांच मेगावाट), कोल्हापुर (तीन मेगावाट), अकोला (तीन मेगावाट) और बुलढाणा (पांच मेगावाट) में हैं।

हरित संयंत्रों से पैदा होने वाली बिजली से किसानों को अपनी जमीन पर खेती के लिए निर्बाध बिजली मिलेगी, जिससे बिजली बिल का बोझ कम होगा। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी जाएगी।

एमईआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (नवीकरणीय ऊर्जा) एम श्रीधर ने कहा कि पीएम-कुसुम योजना के हिस्से के रूप में, एमईआईएल को महाराष्ट्र के नौ जिलों में 1,880 मेगावाट की कुल क्षमता के साथ 404 उन्नत सौर संयंत्रों का क्रियान्वयन करना है।

भारत सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई पहल पीएम-कुसुम का उद्देश्य कृषि में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना, डीजल पंपों पर किसानों की निर्भरता कम करना और अधिशेष बिजली उत्पादन के माध्यम से उनकी आय बढ़ाना है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 10:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement