facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मर्सिडीज-बेंज को लग्जरी कारों की भारी डिमांड की उम्मीद, संघर्ष के बावजूद खरीदारों का उत्साह बरकरार

Advertisement

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी संतोष अय्यर ने कहा कि वैश्विक तनाव के बावजूद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की लग्जरी कारों की मांग मजबूत है

Last Updated- April 24, 2026 | 10:32 PM IST
Santosh Iyer, Mercedes
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी संतोष अय्यर

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी संतोष अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का कारों की मांग पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि कंपनी को कलपुर्जों की आपूर्ति में कुछ विलंब और शिपिंग लागत में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां इलेक्ट्रिक मर्सिडीज-बेंज सीएलए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन की पेशकश के मौके पर अय्यर ने कहा कि मौजूदा संघर्ष से व्यापार मार्गों में बाधा आने के बावजूद ग्राहकों की मांग मजबूत बनी हुई है।

अय्यर ने कहा, ‘मांग के मोर्चे पर, हमें कोई असर नहीं दिख रहा है। मांग पहले की तरह ही बनी हुई है।’

उन्होंने कहा कि वित्तीय बाजारों में हाल में हुई उथल-पुथल से भी खरीदारी में थोड़ा ही विलंब देखने को मिला।  उन्होंने हाल में पेश हुई सीएलए इलेक्ट्रिक सिडैन को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया की ओर इशारा किया। इस कार के लिए अब तक 400 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और अगले कुछ महीनों के लिए यह पूरी तरह से बिक चुकी है। इसके खरीदारों में एक बड़ा हिस्सा उन लोगों का है जो पहली बार कोई लग्जरी कार खरीद रहे हैं। इनमें युवा खरीदार और दोहरी आय वाले परिवार भी शामिल हैं।

हालांकि, आपूर्ति के मामले में कंपनी को अब दबाव महसूस होने लगा है। अय्यर ने बताया कि संघर्ष के कारण वाहन कलपुर्जों के आयात में देरी और माल ढुलाई की लागत में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इससे उत्पादन पर अभी तक खास असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘हमें और ज्यादा विलंब देखने को मिल रहा है और लागत बढ़ गई है, शिपिंग की लागत में भी इजाफा हुआ है। ऐसे समय में भी, मैं यह कहूंगा कि चिंता की कोई बात नहीं है और हम पूरी आपूर्ति श्रृंखला का प्रबंधन करने में सक्षम हैं।’

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement