facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने मार्च तिमाही में रिकॉर्ड 4,697 वाहन बेचे

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 5:05 PM IST
Mercedes-AMG GT 63 S E Performance

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में इस वर्ष यानी 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,697 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। इस दौरान कंपनी के एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के वाहनों की अच्छी मांग देखने को मिली है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 4,022 वाहन बेचे थे। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपना हाइब्रिड एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस मॉडल पेश किया है। इस मॉडल की दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 3.3 करोड़ रुपये है। इस मॉडल को महंगे वाहनों की बिक्री में तेजी लाने की रणनीति के तहत पेश किया गया है।

कंपनी की वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री 37 फीसदी बढ़कर 16,497 इकाई रही। यह कंपनी का सबसे ऊंचा बिक्री का आंकड़ा है। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 12,071 इकाई का रहा था।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) संतोष अय्यर ने कहा, ‘तिमाही और वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड बिक्री के साथ हमारे विकास की कहानी जारी है। हमें उम्मीद है कि 2023 में भी हमारी बिक्री में दो अंक में बढ़ोतरी होगी।’

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement